ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत, मंगलवार को जिला मुख्यालय से हरी झण्ड़ी दिखाकर करेंगे रथ रवाना

ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत, मंगलवार को जिला मुख्यालय से हरी झण्ड़ी दिखाकर करेंगे रथ रवाना
पाली, 27 अप्रैल। जिले में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ग्राम रथों को मंगलवार को प्रातः 9 बजे जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे।
अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन, पंचायतीराज एवं अन्य विभागीय योजनाओं को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले के पाली, सुमेरपुर, सोजत, बाली एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में लोक कलाकार और कला जत्थो के माध्यम से गांव गांव ग्रामीणों को कई योजनाओं से जागरूक करेंगे। पन्द्रह दिवसीय अभियान का शुभारंभ मंगलवार से जिला मुख्यालय से किया जाएगा।
पन्द्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत प्रथम दिन जिले की पाली विधानसभा के निम्बली उर्रा, इन्द्रों की ढाणी, माडपुरिया व झीतडा गांवों में, सुमेरपुर क्षेत्र के ढोला, धणा, खिमाड़ा व कोसेलाव, बाली क्षेत्र के फालना गांव, खीमेल, धणी, गुडालास, मोकमपुरा, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के जाड़न, सिनला, चवाडिया, नरसिंहपुरा व चिरपटिया गांव में, सोजत क्षेत्र की धिनावास व धाकड़ी गांव में जागरूकता रथ निकाले जाएंगे तथा एलईडी वैन के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोक कलाकारों व कला जत्था के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं नुक्क्ड़ नाटक व नृत्य से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *