सुमेरपुर निकाय चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! एक ही दिन 15 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, मंत्री जोराराम कुमावत ने लगाया पूरा दम

सुमेरपुर निकाय चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! एक ही दिन 15 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, मंत्री जोराराम कुमावत ने लगाया पूरा दम

सुमेरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सुमेरपुर में भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। शुक्रवार को एक ही दिन में भाजपा के 15 प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। खास बात यह रही कि इन सभी कार्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रमों में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सक्रिय नजर आए।

May be an image of one or more people, henna and wedding

मंत्री जोराराम कुमावत ने अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर फीता काटकर चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों और आमजन से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अधिकाधिक मतदान की अपील की।

May be an image of text

एक दिन में 15 वार्डों में पहुंचा भाजपा का चुनावी अभियान

शुक्रवार को वार्ड 20 से ममता गहलोत, वार्ड 35 से रेखा कंवर, वार्ड 29 से सुरेश कुमार कुम्हार, वार्ड 21 से उषा देवी, वार्ड 30 से रविकांत रावल, वार्ड 28 से मदन मेडतिया, वार्ड 22 से दक्षा मेडतिया, वार्ड 3 से ममता गाड़िया लोहार, वार्ड 31 से भरत सोलंकी, वार्ड 14 से पूनम सिंह परमार, वार्ड 16 से जितेंद्र कुमार, वार्ड 10 से पूजा मीणा, वार्ड 2 से कविता कंवर, वार्ड 8 से रमेश राखेचा और वार्ड 11 से विनोद परखा के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया।

May be an image of temple

एक ही दिन इतने वार्डों में चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन से भाजपा के चुनावी अभियान की सक्रियता साफ नजर आई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री जोराराम कुमावत ने संभाली कमान

चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही भाजपा ने वार्ड स्तर पर अपनी तैयारियों को गति दे दी है। शुक्रवार को लगातार अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

May be an image of one or more people and text

कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। मंत्री ने आमजन से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

May be an image of one or more people and temple

एक ही दिन में 15 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन और लगातार वार्डों में मंत्री की मौजूदगी ने सुमेरपुर के निकाय चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *