प्राचीन चामुण्डा माता मन्दिर पर विजयदशमी के महापर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित कर धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प

प्राचीन चामुण्डा माता मन्दिर पर विजयदशमी के महापर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित कर धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प

जोधपुर। मण्डोर स्थित 2000 वर्ष प्राचीन चामुण्डा माता मन्दिर में चामुण्डा माता विकास संस्थान मण्डोर की ओर से विजयदशमी महापर्व के उपलक्ष्य में परम्परागत एवं भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन में शामिल समस्त श्रद्धालुओं को मन्दिर पुजारी अरविन्द मिश्रा ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन करवाया जिसमे परविन्द्र सिंह और राजवीर सिंह ने अपने रक्त से शस्त्र पूजन किया।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अनादिकाल से विजयदशमी के पर्व पर वैदिक सनातन हिन्दू धर्म की परम्परा अनुसार शस्त्र पूजन किया जाता है। इसही परम्परा को मनाते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षत्रिय समाज सहित सर्व हिन्दू समाज के लोगो ने पूजन किया। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी द्वारा कहा गया ये वाक्य “सनातनधर्म के सर्वेश्वर ने क्षत्रियों को ही रक्षा का दायत्व दिया है” को दोहराते हुए कहा की यदि बात भारत राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की होगी तो हम शस्त्र उठाकर अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

शस्त्र पूजन कर सभी श्रद्धालुओं ने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया और माँ चामुण्डा देवी से प्रार्थना की के वे हमे राष्ट्र और धर्म की रक्षा करने की शक्ति प्रदान करे।कार्यक्रम में विक्रम सिंह चौहान, विशाल सिंह चम्पावत, राजवीर सिंह बेरु, शैतान सिंह चम्पावत, वीरेंद्र सिंह तंवर , सूर्यवीर सिंह रूदिया , शक्ति सिंह ओस्तरा, तेजेन्द्र सिंह आदि सहित सेकड़ो भक्त उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *