सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना

सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना

सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने 2 भूमि-विहीन पैक्स को भूमि आवंटन एवं सदस्यता आवेदन पत्र के लिंक का विमोचन भी किया।

सीएम ने कहा- यदि आप सहकारिता से जुड़ कर सदस्य बनाएंगे तो यह क्षेत्र मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- सदस्य बनाते ही नहीं थे। सदस्यता खोलते ही नहीं थें। यदि सदस्यता खोलते भी थे तो अपने लोगों की सूची बना देते थे। हमने कहा सबको सदस्य बनाइए और 15 दिन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हर ग्राम पंचायत में सहकार समिति बने इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

सीएम ने कहा- मुझे पता है, गरीबी बहुत बुरी होती है। मैं हमेशा कहता हूं मुर्गी के लिए तकवा का काम बहुत बड़ा होता है। माता बहने जो घर परिवार चलाती हैं, उनको पता है। माता बहने जब डेयरी पर दूध देने जाती हैं। लीटर में दूध कम रह जाता है तो पूरी बाल्टी का दूध देकर आ जाती हैं। बच्चा घर पर है तो उस बाल्टी में पानी डालकर बच्चे की संतुष्टि करती है। इन बातों को कोई नहीं जानता है। आपके दुख और दर्द में हमारी सरकार पूरी तरह से शामिल है। इसे दूर करने का काम कर रही है।

जोराराम कुमावत बोले- डेयरी को 50000 नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, 1 लाख जोड़ेंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- डेयरी को 50000 नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला है, लेकिन हम आश्वस्त करते हैं कि एक लाख नए सदस्य जोड़ेंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिला सदस्य भी शामिल होंगी। महिलाओं को सशक्त कैसे बनाया जा सकता है इस पर पूरा फोकस होगा। डेयरी सेक्टर के माध्यम से युवा महिलाओं को ज्यादा ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सके इसके प्रयास हमारे चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

रावण के ससुराल में दशहरे पर राम की नहीं रावण की होती है पूजा, वंशज करते हैं तर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *