मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सचिवालय परिसर में आयोजित राम धुन कार्यक्रम में वैष्णव जन तो तेने कहिये और रघुपति राघव राजा राम भजन भी सुने।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने राम धुन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

रावण के ससुराल में दशहरे पर राम की नहीं रावण की होती है पूजा, वंशज करते हैं तर्पण

सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *