पाली में गाजे-बाजे के साथ निकली कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

पाली में गाजे-बाजे के साथ निकली कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

पाली। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं युवाओं की टोलियां ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुईं।

वेंकटेश मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा

शोभायात्रा वेंकटेश मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए रूई कटला स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंची। यहां युवाओं की टोली ने उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के रथ में सजी झांकी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया।

नाइयों की ढाल और सोमनाथ मंदिर के बाहर फोड़ी दही हांडी

शोभायात्रा के दौरान नाइयों की ढाल और सोमनाथ मंदिर के बाहर भी युवाओं ने दही हांडी फोड़कर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। लोगों ने दही हांडी फोड़ने और शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के नजारे अपने मोबाइल कैमरों में कैद किए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *