पीएम मोदी और शाह के इशारे पर चल रहे नीतीश कुमार, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

पीएम मोदी और शाह के इशारे पर चल रहे नीतीश कुमार, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (04 नवंबर, 2025) को औरंगाबाद और कुटुंबा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह रिमोट के जरिये टेलीविजन चैनल बदले जाते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ‘नीतीश कुमार का चैनल’ बदलते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री वही करते हैं, जो भाजपा के ये दोनों शीर्ष नेता चाहते हैं

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ‘वोट चोरी’ की पूरी कोशिश करेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि इसके बगैर वो जीत नहीं सकते. राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वह ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए मुस्तैद रहें. कांग्रेस नेता ने एक बार फिर यह दावा किया कि नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं

Bihar Chunav: बिहार में जात‍ियों पर बोलते-बोलते 10 परसेंट पर पहुंचे राहुल  गांधी, भारतीय सेना का भी ले लिया नाम - bihar elections rahul gandhis 10  percent statement could spark ...

‘बिहार के लोगों को लगता है कि नीतीश जी की सरकार है, लेकिन नीतीश जी का कोई लेना-देना नहीं है. जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदला जाता है, वैसे ही मोदी जी और अमित शाह, नीतीश जी का चैनल बदलते हैं. वह जो चाहते हैं, नीतीश जी वही करते हैं राहुल गांधी ने दावा किया, ‘भाजपा ने नीतीश जी को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबाकर पकड़ रखा है. बिहार में नीतीश जी की सरकार कभी नहीं बनने वाली है. खत्म हो गया काम.’ कांग्रेस नेता ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी ऐसा समय था जब चीन, जापान और अन्य देशों के छात्र पढ़ाई के लिए बिहार आया करते थे, लेकिन आज बिहार के युवाओं को रोजगार के बजाय पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को व्यस्त रखना चाहते हैं, ताकि वे सवाल न पूछ सकें. उन्होंने कहा कि मोदी जी युवाओं को उसी तरह एक नए ‘नशे’ में लगा रहे हैं, जैसे शराब या ड्रग्स का नशा होता है. कांग्रेस नेता ने बिहार के स्वास्थ्य ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार से जो लोग इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाते हैं, वे कहते हैं कि अगर बिहार के अस्पतालों में भर्ती हुए तो जान चली जाएगी.

सेना में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर राहुल गांधी ने दावा किया, ‘इस योजना में न तो युवाओं को पेंशन मिलेगी और न ही शहीद होने पर मुआवजा या अनुग्रह राशि.’ उन्होंने कहा कि बिहार में प्रश्न पत्र लीक होते हैं और अमीर छात्रों को उसका लाभ मिलता है, जबकि गरीब छात्र मेहनत के बावजूद पीछे रह जाते हैं.

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए जनता को एकजुट रहना होगा. राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की बीमा योजनाएं आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि भारत जोड़ो का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, बांटना नहीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *