सिरोही। जिले में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जावाल-जोयला सड़क चौड़ाईकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सीडी वर्क परियोजना की एक पुलिया पहली ही बारिश में धंस गई। गोल और सरदारपुरा के बीच बनी इस पुलिया का एक हिस्सा नीचे बैठ गया, जबकि उसकी नींव के स्पान भी अपनी जगह...
कोजरा नदी में अचेत मिली अज्ञात युवती, गंभीर हालत में सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर; पहचान में जुटी पुलिस
पिंडवाड़ा। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र की कोजरा नदी में शनिवार को एक अज्ञात आदिवासी युवती अचेत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने...
NEET पेपर लीक मामले पर सिरोही में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका; भाजपा ने लगाया राजनीति का आरोप
सिरोही। NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सिरोही नगर में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजावाव दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...
शिवगंज तहसीलदार आशुराम नायक को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया सम्मानित
शिवगंज। शिवगंज तहसीलदार आशुराम नायक के स्थानांतरण पर शनिवार को तहसील परिसर तथा पुराने राजमार्ग स्थित कुंदन होटल में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने माला एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान...
शिवगंज में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: पेपर लीक को लेकर फूटा गुस्सा, पीएम का पुतला फूंक जताया विरोध
शिवगंज (सिरोही)। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को शिवगंज में कांग्रेस का आक्रोश खुलकर सामने आया। पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस...
शिवगंज में भक्ति, आस्था और उत्साह का संगम: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सुमेरपुर-शिवगंज के हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
शिवगंज (सिरोही)। श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्था के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा महोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रथयात्रा में शिवगंज ही नहीं, बल्कि सुमेरपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा...
माउंट आबू में होटल एसोसिएशन का हरित अभियान, अशोक वाटिका में लगाए 50 से अधिक पौधे
माउंट आबू (सिरोही)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को होटल एसोसिएशन ऑफ माउंट आबू की ओर से अशोक वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 50 से अधिक पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी...
माउंट आबू में पालिका की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, चार दुकानें सील होने से व्यापारियों में रोष
माउंट आबू (सिरोही)। माउंट आबू में मंगलवार को नगर पालिका द्वारा आबू लघु व्यापार संघ की चार दुकानों को सील किए जाने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। कार्रवाई के विरोध में आबू लघु व्यापार संघ ने अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
सिरोही में बड़ी कार्रवाई: 2040 एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त, 600 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक कराई नष्ट
सिरोही। राजस्थान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर सिरोही जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांडवा रोड स्थित मां अर्बुदा एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम ने 2040 एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त किए तथा मौके...
सिरोही के शिवगंज में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
शिवगंज (सिरोही)। शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक की...










