पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामासनी सांदवान में 10 वर्षीय बालक आरिफ की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के पड़ोसी युवक शेरू खान ने ही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।...
बार-बार बिजली कटौती से सुमेरपुर शहर के हाल बेहाल, विभाग के पास बहाने सैकड़ों
सुमेरपुर शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। भेरू चौक, सिंचाई कॉलोनी, मुख्य बाजार सहित कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में दिन-रात हो रही कटौती से नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को...
पश्चिम बंगाल जीत पर सुमेरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न
सुमेरपुर | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सुमेरपुर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शहर के मेहता प्याऊ पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी...
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
पाली, 30 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी द्वारा गुरूवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 101 बंदी जिला कारागृह...
5 साल में युवाओं को मिलेगी 4 लाख सरकारी नौकरियां, पाली की बांडी नदी पर पुल बनाएंगे, पानी के लिए DPR पर काम हो रहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री गुरुवार को पाली के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान द्वारा नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम तथा कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण...
पाली में बनेगा 4.49 करोड़ रुपए की लागत से भांवरी का स्कूल भवन
जयपुर, 28 अप्रैल। प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख...
बुधवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
पाली, 28 अप्रैल। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को पाली जिले के रोहट दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े प्रातः 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से रोहट के लिए उड़ान भरेंगे। वे सवेरे 10.45 बजे चेन्डा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे प्रातः10.50 बजे चेन्डा हेलीपैड से रवाना होकर 10.55 पर श्री...
ग्राम रथ अभियान, जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंच रहे ग्राम रथ
पाली, 28 अप्रैल। जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में रथों के माध्यम से ग्रामीणजनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। पन्द्रह दिवसीय इस अभियान के तहत मंगलवार बाली विधानसभा क्षेत्र के फालना, खिमेल,...
जान की परवाह किये बगैर आग बुझाने वाले अग्निशमन कार्मिको से मिले जिला कलक्टर, मोमेन्टो भेंट कर किया सम्मान
पाली, 28 अप्रैल। जिला कलक्टर की अभिनव पहल कॉफी विद कलक्टर के अन्तर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर उनके कक्ष में ग्राम गोदावास व टैंट हाउस सुमेरपुर रोड में आग की धटना में जान पर खेलकर जानोमाल की हिफाजत करने वाले नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के साथ अग्निशमन कार्मिको से...
पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर शेडयूल जारी
पाली, 27 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के पाली खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित...











