पाली। राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma का शुक्रवार को पाली जिले का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नेतरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे तथा सुमेरपुर के टाउनहॉल में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे जयपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पाली जिले के नेतरा गांव पहुंचेंगे और ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद वे सुमेरपुर के टाउनहॉल पहुंचकर पीएम किसान उत्सव दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुनः नेतरा गांव लौटेंगे और शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से आबूराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
आबूराज स्थित पोलो ग्राउंड में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम वे सर्किट हाउस, आबूराज में करेंगे।
21 जून को मुख्यमंत्री माउंट आबू स्थित निक्की झील क्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे।

-
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे।
यहां से हेलीकॉप्टर से पाली जिले के नेतरा गांव पहुंचेंगे। जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे।




