भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मोत्सव पर सुमेरपुर-शिवगंज में हुए सेवा कार्य, गौसेवा से लेकर फल वितरण तक कई आयोजन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मोत्सव पर सुमेरपुर-शिवगंज में हुए सेवा कार्य, गौसेवा से लेकर फल वितरण तक कई आयोजन

सुमेरपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर एवं शिवगंज क्षेत्र में विभिन्न सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राहुल देवड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने गौसेवा, फल वितरण एवं सेवा कार्यों में भाग लेकर जन्मोत्सव को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुमेरपुर के श्रीराम गौशाला, कोलीवाड़ा में गोमाता को हरा चारा खिलाकर की गई। इसके बाद भगवान महावीर हॉस्पिटल तथा राजकीय मेहता चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।

इसके बाद कामधेनु गोशाला में गोमाता को हरा चारा अर्पित किया गया। वहीं शिवगंज स्थित मंदबुद्धि बालक विद्यालय में विशेष भोजन कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को भोजन कराया गया।

राहुल देवड़ा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मोत्सव को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। उन्होंने कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, राजेंद्रसिंह देवड़ा कोलीवाड़ा, रमेश कुमार राखेचा, सतपालसिंह मेहरा, दीपक भारती, धीरज सांखला, चतुर्भुज शर्मा, विनोद पारख, नारायण कुमावत, पूनमसिंह परमार, शिवेंद्रसिंह देवड़ा, भरत मेवाड़ा, अनोपसिंह राठौड़, दिनेश मीणा, फूलाराम सुथार, श्रवण राठी, हेमाराम देवासी, मनोहर देवड़ा, शांतिलाल देवड़ा, अमृत परिहार, रविकांत रावल, हड़मत सिंह, भरतसिंह, अमरसिंह देवड़ा, छगन सेन, रवि सुथार एवं लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *