राहुल गांधी के H-Files पर भड़की BJP, ‘ये Gen Z को भड़काने की साजिश’ : अजय आलोक

राहुल गांधी के H-Files पर भड़की BJP, ‘ये Gen Z को भड़काने की साजिश’ : अजय आलोक

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा विधानसभा चुनावों में वोटिंग प्रक्रिया में धांधली के आरोपों पर भाजपा ने बुधवार (05 नवंबर, 2025) को तीखा पलटवार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम इतनी ‘अकलमंद’ नहीं हैं कि यह समझ सकें कि एक ही रणनीति बार-बार कारगर नहीं होती. उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी आरोपों पर कहा, ‘राहुल गांधी इतने अकलमंद हैं और उनकी टीम भी इतनी अकलमंद है कि उन्हें यह एहसास नहीं होता कि एक ही चाल बार-बार काम नहीं करती. यह बिहार चुनाव हारने का उनका ऑफिशियल कन्फेशन था

BJP प्रवक्ता अजय आलोक का महागठबंधन पर तंज: कहा- NDA चुनाव प्रचार में आगे,  हम व्यवस्थित हैं, वे बिखरे हुए हैं - Lalluram

भाजपा प्रवक्ता ने यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी चुनावी हार का ठीकरा हमेशा किसी और पर फोड़ते हैं और अब वे ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने इसे ‘दिमाग चोरी’ करार देते हुए कहा, ‘यह ‘वोट चोरी’ नहीं है, यह ‘दिमाग चोरी’ है और दिमाग इनको कोई दे नहीं सकता

आलोक ने राहुल गांधी पर यह आरोप भी लगाया कि वह Gen-Z को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और उनके बयान अब युवा वर्ग के लिए एक मजाक बन गए हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ‘राहुल गांधी का उद्देश्य केवल नक्सलियों की गोद में बैठकर अराजकता फैलाना है

राहुल गांधी के चुनावों में धांधली के आरोपों का जवाब देते हुए अजय आलोक ने यह भी कहा कि बीजेपी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पूरी तरह विश्वास करती है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के चुनावी कार्यप्रणाली में कभी कोई संलिप्तता नहीं रही और राहुल गांधी के आरोप सिर्फ उनकी ‘नाकामियों’ का परिणाम हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *