राजस्थान पुलिस का अधिकारी एसीबी के शिकंजे में फंसा, रिश्वत लेते दलाल के साथ ट्रैप

राजस्थान पुलिस का अधिकारी एसीबी के शिकंजे में फंसा, रिश्वत लेते दलाल के साथ ट्रैप

एक बार फिर राजस्थान पुलिस का अधिकारी रिश्वत कांड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के शिकंजे में फंसा है. एसीबी की टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी इंस्पेक्टर को एक दलाल के साथ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने जयपुर ग्रामीण में फुलेरा में कार्रवाई की है एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज फुलेरा जयपुर में कार्यवाही करते हुये श्री चंद्र प्रकाश यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, थाना फुलेरा एवं  हैप्पी माथुर (प्राइवेट व्यक्ति) को 50 हज़ार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत मिली कि परिवादी के भाई को साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा दफा  करने के लिए पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी,थाना फुलेरा द्वारा अपने दलाल श्री हैप्पी माथुर (सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक) द्वारा 70 हज़ार रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है

जिस पर एसीबी जयपुर के राजेश सिंह उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण के सुनील कुमार सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गुरुवाक को राजकुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश यादव और दलाल हैप्पी माथुर को 50 हज़ार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है. उल्लेखनीय है कि आरोपी दलाल हैप्पी माथुर द्वारा 20 हज़ार रुपये रिश्वत के रूप में पूर्व में ही वसूल कर लिये थे.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

खबरें और भी हैं…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना

प्राचीन चामुण्डा माता मन्दिर पर विजयदशमी के महापर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित कर धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *