5 साल में युवाओं को मिलेगी 4 लाख सरकारी नौकरियां, पाली की बांडी नदी पर पुल बनाएंगे, पानी के लिए DPR पर काम हो रहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

5 साल में युवाओं को मिलेगी 4 लाख सरकारी नौकरियां, पाली की बांडी नदी पर पुल बनाएंगे, पानी के लिए DPR पर काम हो रहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री गुरुवार को पाली के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान द्वारा नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम तथा कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इस दृष्टि से यह कन्या महाविद्यालय बेटियों को शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान शर्मा ने स्थानीय क्षेत्र की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए डीपीआर बनवाने की घोषणा भी की।

May be an image of wedding, dais and text

शर्मा ने कहा- पिछली सरकार के राज में पेपर आउट होने के कई मामले सामने आए। युवाओं के साथ छल करने का काम किया गया, लेकिन हमने 2 साल में करीब 350 पेपर करवाए। एक भी लीक नहीं हुआ। भाजपा सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख नौकरियां निजी क्षेत्र में युवाओं को देगी। सवा लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। भाजपा सरकार के राज में मेहनत कर पढ़ने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरियां मिलेगी। उनके साथ किसी तरह का छल नहीं होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को पाली जिले के रोहट क्षेत्र में चेंडा गांव के श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम आए। यहां उन्होंने नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही गर्ल्स गुरुकुल का 10वां स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- रोहट क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जल्द DPR पर काम शुरू होगा। पाली के बांडी नदी पुल पर फोर लेन पुल बनाएंगे। जवाई बांध सालभर भरा रहे इसलिए उस पर भी काम किया जा रहा है।

May be an image of dais and temple

विकास के रौडमेप में पानी-बिजली प्राथमिकता

शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप राज्य सरकार ने युवा, महिला, किसान एवं मजदूर के उत्थान को केन्द्र में रखकर प्रदेश के विकास का रौडमेप बनाया है। इस रौडमेप में बिजली-पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। राम जल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, सोम-कमला-अम्बा आदि को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पाली क्षेत्र की योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।
May be an image of one or more people and crowd

24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जो वर्ष 2027 तक पूर प्रदेश में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख रोजगार के लक्ष्य पर कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। लगभग 1 लाख 25 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है और 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया में है। वहीं, सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पेपरलीक से युवाओं के सपने टूटे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को मिली शिक्षा एवं सुरक्षा

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने एवं उनके सम्मान के लिए प्रभावी नीतियों एवं योजनाओं की रूपरेखा बनाई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रारम्भ किया जिससे बालिका लिंगानुपात बढ़ा। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित की। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर-नल से जल भी दिया।

ग्राम-2026 में किसान-पशुपालक लें भाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में 23 से 25 मई को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसान, पशुपालक के साथ-साथ देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और निवेशक भाग लेंगे। उन्होंने किसानों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण किया है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन ही बनवाए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भवनों के निर्माण, उन्नयन एवं जीर्णाद्धार के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत, पीजी स्तर के 50 और यूजी स्तर के 73 महाविद्यालयों में नए विषय प्रारम्भ, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 330 करोड़ रूपये का अनुदान स्वीकृत करने के साथ ही, मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message