जयपुर में मिस दीवा राजस्थान-2026 के ऑडिशन, रैंप वॉक और सवाल-जवाब में दिखा युवतियों का आत्मविश्वास

जयपुर में मिस दीवा राजस्थान-2026 के ऑडिशन, रैंप वॉक और सवाल-जवाब में दिखा युवतियों का आत्मविश्वास

जयपुर। मिस दीवा राजस्थान-2026 के ऑडिशन में रविवार को राजस्थान के अलग-अलग शहरों से पहुंची युवतियों ने रैंप वॉक, इंटरव्यू और टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीकानेर, जोधपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंची प्रतिभागियों में खुद को साबित करने का उत्साह नजर आया।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के साथ अपना परिचय दिया और जूरी के सवालों के जवाब देकर अपनी सोच एवं आत्मविश्वास को प्रस्तुत किया। डिजाइनर आउटफिट्स में रैंप पर उतरी युवतियों ने अपनी बॉडी लैंग्वेज, वॉकिंग स्टाइल और प्रेजेंटेशन से जजेज का ध्यान आकर्षित किया।

ऑडिशन के दौरान फोटो सेशन भी हुआ।

जूरी पैनल में निशा झंझरिया, रिद्धिमा सिंगल, कीर्ति शर्मा, कशिश शुक्ला और मैत्री शर्मा शामिल रहीं। जजेज ने प्रतिभागियों की कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, प्रेजेंटेशन, रैंप वॉक और ओवरऑल परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया।

सवाल-जवाब के दौरान प्रतिभागियों से उनकी व्यक्तिगत पसंद, मॉडलिंग में आने की वजह, भविष्य के लक्ष्य, राजस्थान की संस्कृति और समाज में महिलाओं की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके जरिए जूरी ने यह भी परखा कि प्रतिभागी अचानक पूछे गए सवालों का जवाब कितनी सहजता और आत्मविश्वास से देती हैं।

बड़ी संख्या में गर्ल्स इस इवेंट हिस्सा लेती नजर आईं।

छोटे शहरों से बड़े सपनों के साथ पहुंचीं प्रतिभागी

ऑडिशन में जयपुर के अलावा बीकानेर, जोधपुर और राजस्थान के अन्य शहरों से भी युवतियां शामिल हुईं। कई प्रतिभागियों के लिए बड़े मंच पर खुद को प्रस्तुत करने का यह पहला अवसर था। इसके बावजूद उन्होंने रैंप वॉक और इंटरव्यू राउंड में पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया।

मॉडलिंग के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

ऑडिशन में प्रतिभागियों ने मॉडलिंग के साथ करियर, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और अपनी पहचान बनाने से जुड़े विचार भी सामने रखे। आयोजकों के अनुसार इस तरह के मंच प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने का अवसर देते हैं।

इसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आई मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा जाहिर की।

प्रतिभाशाली युवतियों को मंच देना उद्देश्य

आयोजक सुरेश प्रधान ने बताया कि मिस दीवा राजस्थान का उद्देश्य राजस्थान की प्रतिभाशाली युवतियों को ऐसा मंच उपलब्ध करवाना है, जहां वे अपने हुनर और आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आई प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के छोटे-बड़े शहरों में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। मिस दीवा राजस्थान के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *