Pali News : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

Pali News : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

पाली, 05 जनवरी। जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।

May be an image of studying and text

जिला कलक्टर मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड, काश्तकारों को ऋण वितरण एवं फसल बीमा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बैंकों के सक्रिय एवं निष्क्रिय खातों की जानकारी लेकर अधिक से अधिक खाताधारकों को बीमा से जोड़ने के पंच गौरव योजना के अंतर्गत स्वीकृत बजट से किए जा रहे कार्यों, व्यय स्थिति तथा नवीन बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा। संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एवं अस्वीकृत प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए।

May be an image of text

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़कों, अटल प्रगति पथ एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जल मिशन की समीक्षा करते हुए लंबित नल व विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र पूर्ण करने के फॉलो-अप शिविरों में लंबित प्रकरणों का तीन दिवस में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड, राजस्व प्रकरणों एवं नगर निगम से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

May be an image of text

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग से दिलीप परिहार, बिजली नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *