श्री सालासर रांकावत संस्था के वैष्णव समाज बंधुओ ने होली पर निकाली गैर

श्री सालासर रांकावत संस्था के वैष्णव समाज बंधुओ ने होली पर निकाली गैर
श्री सालासर रांकावत संस्था पाली के रांकावत वैष्णव समाज ने हर वर्ष की भाँति हिन्दू धर्म के पारंपरिक पर्व होली धुलण्डी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। संस्था के समाज बंधु धुलण्डी के दिन प्रात केशव नगर वैष्णव कोलोनी बालाजी मन्दिर पर एकत्रित होकर बालाजी को नमन करते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर धुलण्डी पर्व मनाया।
एक या अधिक लोग, लोग मुस्कुरा रहे हैं और बाँसुरी की फ़ोटो हो सकती है
श्री सालासर रांकावत संस्था के संरक्षक रामदयाल वैष्णव व घनश्याम दास वैष्णव ने धुलण्डी पर्व पर  समाज बंधुओ के घर पर आयोजित ढुढोत्सव कार्यक्रम  की जानकारी साझा की। तत्पश्चात संस्था के समाज बंधुओ ने पाली शहर के विभिन्न समाज के बन्धुओ के घर गैर ढुढोत्सव की रस्म मनाई व बच्चो की लम्बी उम्र की कामना करते हुए परिवार वालो को होली की शुभकामनाए दी।
एक या अधिक लोग और लोग मुस्कुरा रहे हैं की फ़ोटो हो सकती है
संस्था के गैर मे संस्था अध्यक्ष कुलदीप, सचिव दिनेश वैष्णव, रामदयाल वैष्णव, घनश्याम दास वैष्णव, शंकर दास वैष्णव, सुरेश दास वैष्णव, जवरीलाल वैष्णव, अशोक दास वैष्णव, हितेश वैष्णव, गौरीशंकर वैष्णव, बंजरगी वैष्णव, तरूण वैष्णव सहित कई गणमान्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *