Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, टोंक में डॉक्टर को हिरासत में लिया

Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, टोंक में डॉक्टर को हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक्टिव हैं इस बीच राजस्थान के टोंक जिले से भी एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है टोंक जिले के मालपुरा कस्बे के सादात मोहल्ला क्षेत्र में जांच एजेंसी की टीम पहुंची और मोहल्ले से एक डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर चली गई. डॉक्टर को हिरासत में लेने की सूचना जैसे ही मालपुरा में फैली तो हड़कंप मच गया

जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए डॉक्टर का पिता भी एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी रहा है. टोंक पुलिस के अधिकारियों ने डॉक्टर के हिरासत में लिए जाने पर बात करने से इनकार कर दिया है. डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने की इस कार्रवाई में कौन सी एजेंसी शामिल है, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है.

मालपुरा वह कस्बा है, जहां पहले आईएसआई जिंदाबाद के नारे लग चुके हैं. मालपुरा कई बड़ी सांप्रदायिक घटनाओं का भी गवाह रहा है. ऐसे में हर कोई दबी जुबान डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने की चर्चा कर रहा है. आखिर डॉक्टर के किससे तार जुड़े हैं कि जांच एजेंसी उसे घर से हिरासत में लेकर गई है.

उधर टोंक जिले में सिक्योरिटी एजेंसी की कार्रवाई पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कहीं का भी हो, देशद्रोही गतिविधियां जो करेगा, उस पर कार्रवाई होगी और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *