पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर शेडयूल जारी

पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर शेडयूल जारी
पाली, 27 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के पाली खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं। मंत्री कुमावत ने सहायक अभियंता डूंगाराम नोगिया व हेमंत पालीवाल तथा कनिष्ठ अभियंता दीपक बघेल, करूणा कुमारी, भगीरथराम, प्रतिभा शर्मा को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का दौरा कर वहां के प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये है।
इसके लिए 28 अप्रेल को सांपा, भांगेसर, 29 को गुंदोज, डिंगाई, 30 अप्रेल को हेमावास, सोनाईमांझी, एक मई को बोमादड़ा, लाम्बिया, दो को गुरडाई, दयालपुरा, तीन को गिरादड़ा, रूपावास, चार मई को खैरवा, बडेर का बास, पांच को सोडावास, खौड, छह को टेवाली, बूसी, सात मई को बाणियावास, आठ मई को कीरवा, गुडा एंदला तथा 9 मई को डरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जलदाय विभाग के एईएन व जेईएन ग्रामीणों के साथ पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान करेंगे।
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी न हो। इसके अतिरिक्त जहां पर जो भी समस्याएं आ रही है उनका विश्लेषण कर उन समस्याओं का समाधान करवाना है। इसके अलावा तात्कालिक समस्याओं का समाधान यथासंभव करवाना है ताकि ग्रीष्म काल में परेशान न होना पड़े।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *