Rajasthan IPS Transfer List: 34 IPS अफसरों का ट्रांसफर, राजस्थान में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

Rajasthan IPS Transfer List: 34 IPS अफसरों का ट्रांसफर, राजस्थान में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

राजस्थान में लंबे समय बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश में कुल 34 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. बुधवार को 34 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट आने के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर भी बदल गए हैं. सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि बीजू जॉर्ज जोसेफ को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बनाया गया है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी लिस्ट में 5 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है

ट्रांसफर किए 34 IPS अफसरों के नाम

पुलिस अधिकारी का नाम नवीन पद
संजय कुमार अग्रवाल (1992) डीजी (लॉ एंड ऑर्डर)
गोविंद गुप्ता (1992) डीजी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो)
अनिल पालीवाल (1994)  डीजी (प्रशिक्षण एवं यातायात)
आनंद कुमार श्रीवास्तव (1994) डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस)
अशोक कुमार राठौड़ (1994) डीजी (जेल विभाग)
मालिनी अग्रवाल (1994) महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा
डॉ. प्रशाखा माथुर (1995)  एडीजी (आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण)
बीजू जार्ज जोसेफ के (1995) एडीजी पुलिस (कार्मिक)
सुष्मित विश्वास (1995) एडीजी, रेल्वेज
दिनेश एमएन (1995) एडीजी पुलिस (उग्रवाद विरोधी दस्ता, AGTF एवं ANTF, जयपुर)
सचिन मित्तल (1996) पुलिस कमिश्नर, जयपुर
संजीव कुमार नर्जरी (1996) एडीजी पुलिस-कम निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
विशाल बंसल (1997) एडीजी, पुलिस (एसओजी), जयपुर
विजय कुमार सिंह (1997) एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर, जयपुर)
डॉ. हवा सिंह घुमारिया (1997) एडीजी, क्राइम ब्रांच
एस सेंगाथिर (1997)  एडीजी (विजिलेंस)
पी रामजी (1998) एडीजी, जेल
रूपिंदर सिंघ (1999) एडीजी, आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ
भूपेंद्र साहू 1999) एडीजी, पुलिस हाऊसिंग
डॉ. बीएल मीणा (1999) ए़डीजी, ट्रैफिक
लता मनोज कुमार (2000) एडीजी, सिविल राइट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एंड कम्यूनिटी पुलिसिंग
प्रफुल्ल कुमार (2001) आईजी, इंटलिजेंस
एचजी राघवेंद्र सुहासा (2001) आईजी, जयपुर रेंज
राहुल प्रकाश (2006) स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन्स) पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
डॉ. रवि (2007) आईजी, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण
सत्येंद्र कुमार (2007) आईजी, एसीबी
डॉ. रामेश्वर सिंह (2009)  डीआईजी, (एसीबी-प्रथम, जयपुर)
डॉ. राजीव पचार (2010) एसीपी, लॉ एंड ऑर्डर
प्रहलाद सिंह (2011) डीआईजी, क्राइम ब्रांच
अरशद अली (2011) डीआईजी, लॉ एंड ऑर्डर
ज्ञान चंद्र यादव (2014) एसपी-II, एटीएस
अमित जैन (2020) प्रिंसिपल, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जोधपुर
विशाल जांगिड़ (2022) एएसपी, सर्कल श्रीगंगानगर
अनुष्ठा कालिया (2022)  एएसपी, बीकानेर सदर

लिस्ट में संजय कुमार अग्रवाल को डीजी, पुलिस हाऊसिंग, बीजू जॉर्ज जोसफ को एडीजी, पुनर्गठन एवं नियम, विजय कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, अजय पाल लांबा को आईजी, रेल्वेज और अजय सिंह को डीआईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है. बड़ी बात है कि कार्मिक विभाग की ट्रांसफर पोस्टिंग की इस लिस्ट में पहली बार एसओजी-एटीएस में डीजी का पद बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *