जैसलमेर बस अग्निकांड: अस्पताल पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, घायलों से जाना हाल

जैसलमेर बस अग्निकांड: अस्पताल पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, घायलों से जाना हाल

जैसलमेर में मंगलवार को एसी बस में आग लगने से बीस लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी. घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात  जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घायलों और पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी. खुद सीएम भजनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल के फोटो और मैसेज पोस्ट किए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात घायलों का हाल जानने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने घायलों का हाल जाना. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की. डॉक्टरों से उनके उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद, मैंने उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

एसी बस हाफ्द्सा जैसलमेर के गांव थईयात के पास हुआ, बस रोजाना तीन बजे जैसलमेर से निकलती है, लेकिन अभी मजाह बीस किलोमीटर ही गयी थी कि अचानक आग का गोला बन गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, ग्रामीणों की मदद से कई लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया, लेकिन जोलोग आग की लपटों में  घिर गए वो नहीं निकल पाए

यह भी पढ़ें:

जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 20 की मौत, राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे का ऐलान

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग, 275-किमी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 घायलों को जैसलमेर से जोधपुर भेजा, एक की रास्ते में मौत

जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी

जैसलमेर में सवारियों से भरी बस में लगी आग, 20 लोगों की मौत की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *