अमेरिका को बड़ा झटका, 20 साल में पहली बार पॉवरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर

अमेरिका को बड़ा झटका, 20 साल में पहली बार पॉवरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर

दुनियाभर के ताकतवर देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग देने वाली संस्था Henley Passport Index ने 2025 के पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के आने के बाद अमेरिका को बहुत बड़ा झटका लगा है. आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी पासपोर्ट 20 साल में पहली बार दुनिया के टॉप-10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की लिस्ट से बाहर हो गया है

इस रिपोर्ट में सिंगापुर के पासपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है, जबकि भारत ने कुछ सालों की गिरावट के बाद लगातार सुधार किया है. कभी पासपोर्ट की लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाला अमेरिका, अब लिस्ट में गिरावट के साथ 12वें पायदान पर पहुंच गया है और मलेशिया के साथ टाई हो गया है. दोनों देशों के पास 180 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. साल 2024 में अमेरिका इस लिस्ट में 7वें स्थान पर था

रिपोर्ट में पहले स्थान पर सिंगापुर ने मारी बाजी

Henley रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर को 193 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल सुविधा प्राप्त है, जिस कारण इस देश को शीर्ष स्थान दिया गया है. इसके बाद दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान और जापान तीसरे स्थान पर है, जिनके पास 190 देशों तक पहुंच है. इसके साथ ही यूरोपीय देशों जैसे स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग, जर्मनी, इटली, स्पेन आदि को चौथे स्थान पर रखा गया है.

भारत ने इस बार रैंकिंग में अच्छा स्थान पाया है. रिपोर्ट में भारत को 85वां स्थान दिया गया है, जहां उसके पास 59 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. यह भारत के लिए अच्छी रैंकिंग मानी जा रही है. कोविड-19 महामारी के बाद भारत की रैंकिंग गिरकर 90वें रैंक तक चली गई थी. हालांकि साल 2023 में भारत को इस रैंकिंग में 84वां और 2024 में 80वां पायदान मिला था

Henley Passport Index 2025 की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को 103वें स्थान पर रखा गया है, जिसके पास 31 देशों तक वीजा‑फ्री या वीजा-ऑन-एराइवल पहुंच है. पिछले साल 2024 में, पाकिस्तान के पासपोर्ट को 101वां स्थान दिया गया था, यानि इस रैंकिंग में पाकिस्तान ने गिरावट दर्ज की है

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान ने टैंकों पर दागीं मिसाइलें, अफगानिस्तान ने भी PAK पोस्ट पर की ड्रोन स्ट्राइक, 60 घंटे की शांति के बाद फिर छिड़ी जंग!

जिनपिंग ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, जहाज बनाने वाली कंपनी पर लगाया बैन, अमेरिका को होगा नुकसान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *