बाड़मेर में मां ने 13 माह की बेटी संग टांके में कूदकर दी जान

बाड़मेर में मां ने 13 माह की बेटी संग टांके में कूदकर दी जान

बाड़मेर। चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़न गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 23 वर्षीय महिला ने अपनी 13 महीने की मासूम बेटी के साथ घर में बने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी। सुबह वह अपनी बेटी के साथ घर में नजर नहीं आई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो करीब तीन घंटे बाद घर के टांके में मां-बेटी के शव तैरते मिले।

सूचना पर चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार महिला की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *