Rajasthan By Election 2025: गहलोत-पायलट समेत इन 40 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

Rajasthan By Election 2025: गहलोत-पायलट समेत इन 40 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

अंता सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कुल 40 नेताओं की पूरी फौज चुनाव प्रचार के लिए उतार दी है. कांग्रेस ने अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गहलोत, पायलट, डोटासरा, जूली, सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है

इनके अलावा डॉ. सी.पी. जोशी, अशोक चंदना, जितेन्द्र सिंह,  हरीश चौधरी, मोहन प्रकाश, धीरज गुर्जर, दिव्या मदेरणा शांति धारिवाल, रामलाल जाट, अर्जुन सिंह बामणिया, अशोक चंदना, हरिमोहन शर्मा, मुरारी लाल मीणा, भजन लाल जाटव, उम्मेदा राम बेनीवाल, रामकेश मीणा जैसे अन्य नेता भी हैं

Latest and Breaking News on NDTV

अंता में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

अंता सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रमोद जैन भाया, बीजेपी से मोरपाल सुमन और नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है. इसके अलावा शनिवार को प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन ने कांग्रेस के वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है. अंता सीट पर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीनों अपने-अपने सामाजिक समीकरण साधने में जुटे हैं

बता दें कि अंता सीट पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि ठीक तीन दिन बाद 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. यह सीट बीजेपी से विधायक रहे कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है. कंवरलाल मीणा पर 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान कंवरलाल मीणा पर SDM पर पिस्तौल तानने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था. जिसके बाद कोर्ट ने उनको 3 साल की सजा सुनाई गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *