पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अमित शाह पर हमला, ट्वीट कर तीखे सवालों की बौछार, बोले- ‘कन्हैयालाल का परिवार आज भी भटक रहा है’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अमित शाह पर हमला, ट्वीट कर तीखे सवालों की बौछार, बोले- ‘कन्हैयालाल का परिवार आज भी भटक रहा है’

जोधपुर की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत हुआ, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोबाइल स्क्रीन से सवालों की ऐसी ‘मिसाइलें’ दागीं कि सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की ‘राजनीतिक चुप्पी’ पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने ‘X’ पर लिखा,

‘आपसे अपेक्षा है कि आज चुप्पी तोड़ेंगे और बताएंगे कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय कब मिलेगा? NIA ने रात में ही केस ले लिया था, फिर भी न्याय के लिए परिवार क्यों भटक रहा है?’ गहलोत यहीं नहीं रुके, उन्होंने शाह को चुनाव के दौरान मुआवजे की रकम पर ‘असत्य बोलने का चैंपियन’ तक कह दिया और मांग की कि शाह राजस्थान की जनता से माफी मांगें

गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिए राजस्थान की वर्तमान बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में माफियाराज और रंगदारी से जनता त्रस्त है. गहलोत ने तंज कसते हुए कहा, ‘हद तो तब हो गई जब दूसरे राज्यों की पुलिस यहां आकर एक्शन करती है और मुख्यमंत्री जी को खबर तक नहीं होती

अमित शाह जोधपुर के ‘महेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ में एक अलग अंदाज में नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि सामाजिक सम्मेलन देश को बांटते नहीं बल्कि मजबूती देते हैं. अगर हर समाज अपने गरीब तबके की जिम्मेदारी ले ले, तो देश खुद-ब-खुद आत्मनिर्भर हो जाएगा. शाह ने आगे उद्योगों और तकनीक के क्षेत्र में महेश्वरी समाज के ऐतिहासिक योगदान की भी सराहना की

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *