पोकरण गौवध मामला: पोकरण में गौवंश की हत्या को लेकर भारी रोष, विभिन्न हिंदू संगठनों ने संतों, हजारों गौभक्तों की सभा, प्रशासन का चला बुलडोजर

पोकरण गौवध मामला: पोकरण में गौवंश की हत्या को लेकर भारी रोष, विभिन्न हिंदू संगठनों ने संतों, हजारों गौभक्तों की सभा, प्रशासन का चला बुलडोजर

पोकरण के बिलिया गांव के पास बीते गुरुवार को गौवंश हत्या की घटना ने पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बिलिया गांव के समीप एक पशु के साथ की गई कथित क्रूरता की खबर सामने आने के बाद सर्व समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस निर्मम कृत्य के विरोध में आज शनिवार को गौहत्या विरोध संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों ने संतों की मौजूदगी में शहर के परशुराम चौक पर एक विशाल आमसभा का आयोजन किया

Image

सभा में जैसलमेर बारमेर जोधपुर समेत आसपास के जिलों से हजारों गौभक्त शामिल हुए.  पूरे दिन शहर बंद रहा जिससे बाजार दुकानें बंद रहीं और सड़कें सूनी हो गईं.  पुलिस ने सुरक्षा के लिए शहर के हर कोने पर भारी फोर्स तैनात किया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो

सभा में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ सांगसिंग भाटी भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी शिव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा और भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी जैसे कई नेता मौजूद रहे

Image

महंत प्रतापपुरी ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा गौहत्या की सख्त धाराओं में कार्रवाई होगी.  अवैध संपत्ति की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे.  स्वरूप सिंह खारा ने शांत शहर में अशांति फैलाने वालों पर निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान जैसी हरकतें यहां बर्दाश्त नहीं होंगी.  गौमाता को काटकर होटलों में परोसने वाले सभी हत्यारों पर कठोर कार्रवाई होगी.  कुछ को जेल भेज दिया गया है बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे.  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार गौहत्या रोकने और अतिक्रमण हटाने में सक्रिय है

Image

पुलिस की कार्रवाई

पोकरण पुलिस ने मामले में तुरंत कदम उठाते हुए शुक्रवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  इनमें गफार खां उम्र 55 साल निवासी गोमट हाल पोकरण मुराद अली उम्र 24 साल निवासी गोमट और मोहम्मद सरीफ उर्फ कालु उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 1 सिपाहियों का मोहल्ला पोकरण शामिल हैं.  पुलिस पूछताछ जारी रखे हुए है.  मुख्य आरोपी के मकान पर अवैध अतिक्रमण का हवाला देकर नगरपालिका ने बुलडोजर चलाया और निर्माण गिरा दिया

Image

सभा के बाद जैसलमेर रोड पर रामदेव सर तालाब की आगोर वाली पायतन जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू हुई.  यहां बनी एक दीवार को गिरा दिया गया.  यह जमीन तालाब की है जिसके पास कब्रिस्तान को 23 बीघा अलॉट किया गया था लेकिन 23 बीघा अतिरिक्त जमीन पर कब्जा कर लिया गया था.  मौके पर पोकरण एसडीएम हीर सिंह नायब तहसीलदार माधू दान एसपी प्रवीण कुमार डीवाईएसपी भवानी सिंह समेत कई अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *