मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी किसानों को 1717 करोड़ की सौगात; गन्ने की कीमत बढ़ाने का ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी किसानों को 1717 करोड़ की सौगात; गन्ने की कीमत बढ़ाने का ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर के साथ सटे गांव साधुवाली में गंगनहर जन शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान सीएम भजनलाल ने गाजर मंडी और फिरोजपुर फीडर के रिनोवेशन कार्य का शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए राजस्थान में गन्ने की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि गंगनगर प्रणाली के पुनरुद्धार के लिए सरकार ने कुल 1717 करोड़ रुपए की सौगात दी है. इनमें 647 करोड़ रुपए फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण, 300 करोड़ बीकानेर कैनाल के पुनरुद्धार, 695 करोड़ 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के स्वचालन और 75 करोड़ क्षतिग्रस्त नहरों व नकारा खालों के पुनर्निर्माण पर खर्च किए जाएंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के किसानों को सिंचाई पानी की किल्लत का वर्षों से सामना करना पड़ रहा था

गंग नहर शताब्दी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित हुए सीएम भजनलाल ने गन्ने का समर्थन मूल्य 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की भी घोषणा की है. अब राजस्थान में अगेती किस्म के गन्ने दाम 401 रुपये से बढ़कर 416 रुपये हो गया है, जबकि मध्यम किस्म के गन्ने का भाव 391 रुपये से बढ़कर 406 रुपये और पछेती किस्म के गन्ने की कीमत 386 रुपये से बढ़कर 401 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान कुसुम-A योजना में प्रथम स्थान पर है और जल्द ही श्रीगंगानगर के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *