सुमेरपुर में सीवरेज रिपेयर की बड़ी लापरवाही! मानसरोवर होटल के पास गटर का गंदा पानी सड़कों और दुकानों के बाहर छोड़ा, बदबू और गंदगी से लोग बेहाल

सुमेरपुर शहर में सीवरेज रिपेयर कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के व्यस्त इलाके मानसरोवर होटल के पास गटर का गंदा पानी खुलेआम सड़क और दुकानों के बाहर छोड़ दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। दिनभर सड़क पर बहते...

सुमेरपुर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़ पेट्रोल-डीजल की चर्चाओं के बीच वाहनों की लंबी कतारें

सुमेरपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बाइक और कार चालकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थानीय लोगों के अनुसार सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी और कीमतों...

सुमेरपुर-शिवगंज के बीच बढ़ सकती है बड़ी परेशानी जवाई नदी पुल निर्माण की धीमी रफ्तार, बारिश में टूट सकता है मुख्य संपर्क

सुमेरपुर और शिवगंज के बीच जवाई नदी पर बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा है। मानसून नजदीक है, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार को देखकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। हर साल बारिश के दौरान जवाई नदी में पानी आने...

सुमेरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर-टैंकर से गिरने पर 9 वर्षीय मासूम की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल

सुमेरपुर से इस वक्त की एक दुखद खबर सामने आई है। जूना जाखोड़ा रोड पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।...

शिवपुरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक आरिफ की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, पड़ोसी निकला आरोपी

पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामासनी सांदवान में 10 वर्षीय बालक आरिफ की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के पड़ोसी युवक शेरू खान ने ही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।...

बार-बार बिजली कटौती से सुमेरपुर शहर के हाल बेहाल, विभाग के पास बहाने सैकड़ों

सुमेरपुर शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। भेरू चौक, सिंचाई कॉलोनी, मुख्य बाजार सहित कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में दिन-रात हो रही कटौती से नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को...

पश्चिम बंगाल जीत पर सुमेरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

सुमेरपुर | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सुमेरपुर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शहर के मेहता प्याऊ पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी...

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

पाली, 30 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी द्वारा गुरूवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 101 बंदी जिला कारागृह...

5 साल में युवाओं को मिलेगी 4 लाख सरकारी नौकरियां, पाली की बांडी नदी पर पुल बनाएंगे, पानी के लिए DPR पर काम हो रहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री गुरुवार को पाली के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान द्वारा नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम तथा कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण...

पाली में बनेगा 4.49 करोड़ रुपए की लागत से भांवरी का स्कूल भवन

जयपुर, 28 अप्रैल।  प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख...