सुमेरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर-टैंकर से गिरने पर 9 वर्षीय मासूम की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल

सुमेरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर-टैंकर से गिरने पर 9 वर्षीय मासूम की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल

सुमेरपुर से इस वक्त की एक दुखद खबर सामने आई है। जूना जाखोड़ा रोड पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी से भरा टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर तीन बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक सामने पशु आ जाने से ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और बच्चे नीचे गिर पड़े। हादसे में 9 वर्षीय रणजीत सिंह टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं 2 वर्षीय कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार भगवान महावीर अस्पताल में जारी है। हादसे में एक बालिका को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही एएसआई गमाराम राणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-टैंकर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *