भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा को रातभर बंद रखकर मारपीट, जिलाध्यक्ष बोले- हमारी सरकार और हमारे ही पदाधिकारी को पीटा, कहा- सीएम से करूंगा शिकायत

भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा को रातभर बंद रखकर मारपीट, जिलाध्यक्ष बोले- हमारी सरकार और हमारे ही पदाधिकारी को पीटा, कहा- सीएम से करूंगा शिकायत

भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा को रातभर बंद रखकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिला अध्यक्ष के विरोध जताने का 18 शाम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी एएसपी भोपालसिंह लखावत से पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताते हुए नजर आ रहे हैं। गुस्साए जिलाध्यक्ष ने यहां तक कहा कि हमारी पार्टी की ही सरकार है और आप हमारे ही पदाधिकारी को पीट रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने अपने मंडल पदाधिकारी से मारपीट को लेकर विरोध जताया। - Dainik Bhaskar

उन्होंने एएसपी से कहा कि यदि आपने एक्शन नहीं लिया तो मैं अपने हिसाब से कार्रवाई कराऊंगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और डीजीपी से शिकायत करूंगा।

उन्होंने मांग की कि जिन पुलिसकर्मियों ने उनकी पार्टी के पदाधिकारी के साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हेमंत शर्मा को किस अपराध में थाने लाकर बंद किया गया, यह भी बताया जाए।

IPS नारायण टोगस ने SP का कार्यभार संभाला, बोले-सोशल मीडिया पर डाली भ्रामक  पोस्ट तो की जाएगी सख्त कार्रवाई

एसपी ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि मर्डर के एक मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसको लेकर हेमंत शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर झूठे तथ्य शेयर किए। हेमंत शर्मा से इसका कारण पूछा तो वे पुलिस से उलझ गए, जिसके चलते शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।

विवाद बढ़ने पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया गया।

टोगस ने कहा कि मारपीट के करने के आरोप में एएसआई गोविंदराम और कॉन्स्टेबल दिलीप को भोपालगढ़ थाने से ग्रामीण पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा कि रातभर उनके मंडल के पदाधिकारी के साथ थाने में मारपीट की गई। उनके शरीर पर कई जगहों पर निशान हैं। जबकि पुलिस थाना भोपालगढ़ के थाना अधिकारी कहा कि उन्हें इस मामले का पता ही नहीं है, ये कैसे हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर भाजपा के पदाधिकारियों को टारगेट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *