जयपुर। निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय से चुनाव प्रचार रथों को रवाना किया।
इन प्रचार रथों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही लोगों से निकाय चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी।
इन रथों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताकर जनता से निकाय चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील की जाएगी।
प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए इन प्रचार रथों को रवाना किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।
रथों को रवाना करते समय मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं ने विनिंग साइन दिखाकर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का संदेश दिया। बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कई नेता भी मौजूद रहे. राजस्थान की सभी 309 निकायों में भाजपा के चुनाव प्रचार रथ जाएंगे. प्रचार रथों पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं का उल्लेख होगा. रथों पर लिखा नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाना है, विकास को आगे बढ़ाना है
युवा, महिला, मजदूर, किसान का सम्मान, आगे बढ़ रहा राजस्थान’ जैसे नारे लिखे हुए हैं. ERCP-यमुना जल समझौता, युवा,रोजगार को बीजेपी के प्रचार रथ के प्रमुख स्लोगन है. सभी रथों पर लगाई LED के जरिए उपलब्धियों के वीडियो प्रचारित होंगे. मोदी सरकार और भजनलाल सरकार की उपलब्धियों का रथ प्रचार करेंगे

