पाली जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

पाली जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
पाली, 07 अप्रैल।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे (परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक-कानून मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसी क्रम में जिला स्तर तथा तालुका स्तर के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा राजकीय तथा गैर राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेंद्र कुमार द्वारा पीएमश्री राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजेन्द्र कुमार ने आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग तथा दुरूपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए, साइबर कानून, साइबर अपराध, साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, सोशल मीडिया के उपयोग, साइबर सुरक्षा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑनलाईन गेमिंग की लत के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देने के साथ ही कहा कि आज के समय में डिजिटल सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि व्यक्तिगत सुरक्षा।
एक या अधिक लोग, लोग पढ़ रहे हैं और dais की फ़ोटो हो सकती है
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, द्वारा पीएम श्री सेठ मुकनचंद बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में जागरूकता कार्यक्रम में भाटी ने बताया कि कैसे वे अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा कर सकते है, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अज्ञात लिंक एवं फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने को कहा तथा विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी अपने अभिभावकों या संबंधित अधिकारियों को देने के बारे में कहा।
इसके अतिरिक्त जिले तथा तालुका के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न राजकीय तथा निजी विद्यालयों में उक्त विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों की सुरक्षा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में जागरूक किया तथा समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालय में बच्चों के सुविधार्थ के लिए शिकायत पेटी (कोर्ट वाली दीदी) भी स्थापित की गई, जिससे विद्यार्थी विद्यालय तथा अपने आवासीय स्थान से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत उक्त पेटी में डाल सके।
इस दौरान पीएम श्री राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बसंत परिहार, गुरप्रीत सिंह प्रभारी लीगल एड क्लिनिक तथा पीएम श्री सेठ मुकनचंद बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल एवं प्रभारी लीगल एड क्लिनिक अंबुज पंचौरी, पारी प्रभारी प्रतिभा पाण्डे, मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहें।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *