मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बीच…राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक पर सभी की नजर

मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बीच…राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक पर सभी की नजर

राजस्थान में उपचुनाव संपन्न होने के सात ही सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा है राजस्थान में भी गुजरात की तर्ज पर मंत्रिमंडल फेरबदल का विस्तार हो सकता है. ऐसे में बुधवार यानी 19 नवंबर को शाम 4 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक पर सभी की नजर है बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद ही मंत्री परिषद की भी बैठक करेंगे. यह बैठक भी बुधवार को निर्धारित किया गया है.

कैबिनेट बैठक में दिसंबर में सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा सकती है. मुख्यमंत्री की ओर से प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर बड़े संदेश देने की तैयारी मानी जा रही है. सरकारी स्तर पर इन बैठकों को दिसंबर से पहले बड़े फैसलों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने तय हैं. सबसे प्रमुख प्रस्ताव ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर से संबंधित है जिसके अनुमोदन की संभावना है, ताकि राज्य में वैश्विक कंपनियों के निवेश और रोजगार सृजन का मार्ग सुगम हो सके. हालांकि जन विश्वास बिल का प्रस्ताव इस बैठक में शामिल नहीं किया जा रहा है. यह विधेयक लगभग 12 पुराने कानूनों के अनावश्यक प्रावधानों को हटाने से जुड़ा है और इसे आगामी विधानसभा सत्र में पारित कराने की तैयारी है. अब इस प्रस्ताव को 26 नवंबर को प्रस्तावित अगली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *