अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने रणथंभौर में बाघों और भालुओं का किया दीदार, जंगली दोस्तों के साथ सेल्फी—रणथंभौर, तुम सच में जादू हो!

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने रणथंभौर में बाघों और भालुओं का किया दीदार, जंगली दोस्तों के साथ सेल्फी—रणथंभौर, तुम सच में जादू हो!

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बाघों के रास्तों से लेकर आलसी भालुओं की सैर तक, जंगल की धूल चेहरे पर और जंगली दोस्तों के साथ सेल्फी—रणथंभौर, तुम सच में जादू हो!”उनके इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ भी कर रहे हैं

हंसिका ने अभिनय की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था

इसके बाद वे साल 2003 में ऋतिक रोशन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई

हंसिका ने महज 15 साल की उम्र में ही बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म में काम किया था. 2007 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म को पुरी जगन्नाध ने डायरेक्ट किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म के लिए हंसिका को साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का खिताब मिला. इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में ‘कंत्री’ और ‘मस्का’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *