पाली; संविधान दिवस पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पाली; संविधान दिवस पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पाली,। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संविधान दिवस पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर पाली में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

May be an image of one or more people, people studying and text

इसके साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के सभागार में राजेन्द्र कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर 1949 का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक था। यही वह दिन था जब भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था एवं भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम लोग इस उत्सव को पूरे जोश के साथ मनाएं। देश के आजाद होने के बाद हर भारतीय नागरिक संविधान द्वारा उसे दिए गए मौलिक अधिकारों के लिए सजग है यह अच्छा है। लेकिन हमें इसके साथ-साथ देश के कानून का पालन करने और संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों को निभाने का भी संकल्प लेना चाहिए। अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए ही हम देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकते है।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत पाली, जगदीश जाणी न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पाली, निहालचंद विशिष्ठ न्यायाधीश पॉक्सो प्रकरण पाली, विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली, राकेश गोरा विशिष्ठ न्यायाधीश अनुसुचित जाति/जनजाति (अ.नि.) प्रकरण पाली, सुश्री कविता कच्छावाह अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सा.दं.) पाली, सुश्री मनीषा चारण सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, सुश्री भव्या झरवाल सिविल न्यायिक मजिस्टेट सं.02 पाली, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण सुश्री सविता मीणा, सुश्री पुजा मीणा एवं सुश्री परिशा साहरन आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *