भूतगांव। बाबा रामदेव ग्रुप की ओर से तृतीय बाबा रामदेव पैदल संघ बुधवार को पूजा-अर्चना और आरती के बाद रामदेवरा (रुणिचा धाम) के लिए रवाना हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, खासकर युवा उत्साह के साथ शामिल हुए।
डीजे पर बाबा रामदेव के भजनों के बीच पदयात्री ‘जय बाबे री’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। गांव के मुख्य मार्गों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया तथा मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पदयात्री हाथों में बाबा रामदेव की पंचरंगी ध्वजा (नेजा) लेकर रुणिचा धाम की ओर रवाना हुए। संघ में गोविंद माली, जयंती प्रजापत, भावेश माली, हिम्मत माली, अंकित माली, कमलेश माली, धनराज सोनी, प्रीतम माली, विकास माली, प्रवीण माली और प्रकाश माली सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।
पैदल संघ निर्धारित पड़ावों से होकर रामदेवरा पहुंचेगा। वहां श्रद्धालु बाबा रामदेव जी की समाधि पर शीश नवाकर ध्वजा चढ़ाएंगे और गांव एवं प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

