सामूहिक विवाह सम्मेलन में 108 जोड़ों का हुआ परिणय, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 108 जोड़ों का हुआ परिणय, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
पाली, 26 अप्रैल।  पाली सोमेसर नगरी में भागीरथी गौ सेवा संस्थान, पाली के तत्वावधान में 108 कन्याओं के सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने नवविवाहित युगलों को सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर कथा वाचक संत मनोहरदास जी (काशी) पाली, महामंडलेश्वर कुशाल गिरि महाराज (नागौर), जैतारण गीता भवन के महंत तपस्वी महाराज, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन सहित भामाशाह परिवार व पूज्य साधु-संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *