पाली, 06 मार्च। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पाली को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 443 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके मुकाबले परिवहन विभाग के पाली रीजन ने अब तक 298 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया है। परिवहन विभाग के पाली संभाग के अंतर्गत पाली, जालोर एवं सिरोही जिले का क्षेत्राधिकार आता है।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में पाली रीजन ने अब तक 298 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जन कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत यानी करीब 30 करोड़ रुपए अधिक है।
उन्होंने बताया कि आरटीओ रीजन की टीमें लगातार राजस्व वसूली के लिए प्रयासरत हैं और निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब तक विभाग को आवंटित लक्ष्य का लगभग 82 प्रतिशत राजस्व प्राप्त करने में सफलता मिल चुकी है।









