Pali News; कलक्टर ने शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पर बीएलओ का किया सम्मान

Pali News; कलक्टर ने शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पर बीएलओ का किया सम्मान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत पाली जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के जिन बीएलओ द्वारा शत.प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य किया उनको राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

कलक्टर ने बीएलओ नंदेश कुमार बाली, रूपसिंह गोयल पाली, इकबाल मोहम्मद सुमेरपुर, अंकुश सुधार सोजत, जवाहरलाल सोजत, नवीन राजपुरोहित सोजत, प्रकाशचन्द्र मेवाडा सोजत, ओमप्रकाश विश्नोई पाली, विकम सिंह पाली, नरसिंहराम पाली, सुरेन्द्र सिंह मारवाड जंक्शन, सरेन्द्र कुमार लौहार, बाबुलाल मेघवाल मारवाड जंक्शन, हजारीसिंह मारवाड जंक्शन, गिरधारी सिह मारवाड जंक्शन, रगाराम भटनागर मारवाड़ जंक्शन, प्रेमसिंह पेमावत बाली, लालचन्द मीणा बाली, गोविन्दसिंह सिन्दल सुमेरपुर, महेश कुमार वैष्णव सुमेरपुर को माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, जिला स्वीप कोर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह नारलाई एवं बीएलओ सहायक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *