राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला; प्रधानमंत्री डरपोक हैं, यह कहने का दम नहीं कि ट्रंप झूठे हैं’

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला;  प्रधानमंत्री डरपोक हैं, यह कहने का दम नहीं कि ट्रंप झूठे हैं’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने का दावा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 50 बार अपमान किया है, लेकिन मोदी ‘डरपोक’ हैं और उनमें यह कहने का दम नहीं है कि ट्रंप झूठे हैं. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरे दिन दो जनसभाओं को संबोधित किया और यह दावा भी किया कि बिहार में सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ‘नागपुर’ (RSS) चला रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जैसा डरपोक आदमी बिहार और देश की कभी प्रगति नहीं कर सकता. राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने व्यापार नहीं करने का हवाला देकर भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल मई में संघर्ष विराम करवाया था. हालांकि भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इस साल मई में पाकिस्तान के सैन्य परिचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) की ओर से संपर्क किए जाने पर सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार हुआ था.

Rahul Gandhi Attacks by Mentioning Indira Gandhi says That Woman had more  Power than this Man इस मर्द से ज्यादा दम उस महिला में था, इंदिरा गांधी का  जिक्र कर राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे बिहार के ईमानदार और मेहनती युवाओं को नुकसान होता है. उन्होंने फिर यह दावा किया कि छठ पूजा के दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए यमुना के निकट साफ पानी का एक तालाब बनाया गया था

उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस के लोग आजादी से पहले का हिन्दुस्तान चाहते हैं, जिसमें दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के पास कोई अधिकार नहीं था. राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ‘संविधान हिन्दुस्तान की आवाज है, लेकिन भाजपा-आरएसएस के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं.’

राहुल गांधी ने कहा कि आपको जो भी मिला है, वो इस संविधान की देन है. इसलिए बिहार की जनता को साफ कह देना चाहिए कि संविधान को कोई नहीं खत्म कर सकता. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह किसी एक जाति और किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि बिहार के हर नागरिक की होगी और बिहार के विकास के लिए काम करेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *