अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी, दिवाली के त्यौहार को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी, दिवाली के त्यौहार को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव, आतंकी गतिविधियों और दिवाली के त्यौहार को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है. इसके चलते राजस्थान में भी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को दीवाली के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं केंद्र से मिले इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय भी सतर्क हो गया है. केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त अलर्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. पुलिस ने हर जिले में होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों की जांच के साथ ही एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेशभर में हर संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त जाब्ता (फोर्स) तैनात किया गया है. राजधानी जयपुर में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है

rajasthan cm bhajanlal sharma ordered officials for alertness across close  to indo pak borders राजस्थान में सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट पर पुलिस,  कड़ी निगेहबानी के निर्देश, Rajasthan ...

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद

हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पर प्रदेशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद अधिकारी पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं. ऐसे में आमजन को सुरक्षित दीवाली का तोहफा देने के लिए पुलिस अपना त्यौहार सड़कों पर मना रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *