शिवगंज में स्कूल बस हुई खराब, मासूम बच्चों से लगवाया धक्का! निजी स्कूल की लापरवाही का वीडियो वायरल

शिवगंज। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आर्य समाज के पीछे स्थित गली में उस समय हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक निजी स्कूल की मिनी बस बीच रास्ते में खराब हो गई। बस को दोबारा...

सोशल मीडिया पर छाया ‘रिजर्वेशन हटाओ मूवमेंट’, 10 लाख से ज्यादा लोगों के जुड़ने का दावा; आखिर क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘रिजर्वेशन हटाओ मूवमेंट’ तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), फेसबुक और टेलीग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर इस अभियान से जुड़े पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभियान से जुड़े सोशल मीडिया पेजों पर दावा किया...

E25 पेट्रोल पर सरकार ने साफ किया रुख, फिलहाल नहीं होगा लागू; देशभर में E20 ही रहेगा जारी

नई दिल्ली। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने कहा है कि फिलहाल E25 (25 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल देशभर में E20 पेट्रोल की व्यवस्था पहले...

राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के अनुदान पर सवाल! मृत गोवंश के नाम पर भी उठाई गई सरकारी राशि, ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सुमेरपुर क्षेत्र की कुछ गौशालाओं जांच होने की उम्मीद

जयपुर। राजस्थान में गौशालाओं को दिए जाने वाले सरकारी अनुदान को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। हाल ही में सामने आई ऑडिट रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की 38 गौशालाओं में वास्तविक संख्या से अधिक गोवंश दिखाकर सरकारी अनुदान...

भीलवाड़ा में 7 दिन से लापता फाइनेंसर का शव कुएं में मिला, हाथ-पैर बांधकर सीमेंट के पोल से फेंका गया; पैसों के लेन-देन में हत्या की आशंका

भीलवाड़ा। जिले में सात दिन से लापता एक बुजुर्ग फाइनेंसर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह मदनपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 78 वर्षीय फाइनेंसर शोभाराम जैन का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को जिस हालत में बरामद...

शिवगंज के 35 वार्ड जीतने का लक्ष्य लेकर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, संयम लोढ़ा ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

शिवगंज। आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शिवगंज में आयोजित नगर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैम्प कार्यालय में आमजन और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के सांगानेर स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ‘मन की बात’, वोकल फॉर लोकल और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के प्रताप नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वोकल फॉर...

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन,...

जोधपुर में अगले 6 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जोधपुर। शहर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताते हुए 31 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में...