युवक युवती परिचय एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन 27, 28 दिसम्बर को भीनमाल में तैयारियां जोरो पर

युवक युवती परिचय एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन 27, 28 दिसम्बर को भीनमाल में तैयारियां जोरो पर

सिरोही. समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर की ओर से कुम्हार, प्रजापत, पुरबिया, कुंभकार, प्रजापति समाज का युवक युवती परिचय एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 27, 28 दिसम्बर को भीनमाल में होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत वर्ष के प्रजापति युवक युवती परिचय में भाग लेगे तथा पाली, जालोर, सिरोही जिले के स्थायी व प्रवासी प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मेलन में भाग लेंगे।
एडवोकेट ललित मेडतिया ने बताया कि युवक युवती परिचय सम्मेलन में जो अविवाहित, विधुर, विधवा, परियक्ता तथा विद्यार्थी सम्मान में कक्षा दसवीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोतर डिग्री में 60 व उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद, अन्य प्रतियोगिता, प्रोफेशनल डिग्री जैसे डॉक्टर, सीए, एडवोकेट, डिप्लोमा व अन्य डिग्री में चयनित विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर है। इस अवसर पर पोस्टर का भी भामाशाह जयतिलाल भूराजी तवाव के द्वारा विमोचन किया गया तथा पात्र समाज बंधु विक्रम प्रजापत भीनमाल, सोमाराम प्रजापत रामसीन, राजू सोलंकी भागल भीम, चेतन प्रजापत रानीवाड़ा, दूदाराम प्रजापत नून, छगन प्रजापत बागोड़ा, सुरेश प्रजापत जसवंतपुरा, दीपाराम प्रजापत भूतेल, रमेश प्रजापत सांचोर, प्रहलाद प्रजापति भापड़ी, पिंटू प्रशांत भीनमाल से फॉर्म प्राप्त कर जमा करवा सकते है।
एडवोकेट ललित मेडतिया ने बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकार के सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं व प्रवासी समाज बंधु इस प्रोग्राम की सफलता के लिए तैयारी में लगे हुए हैं

यह भी पढ़ें-

राजस्थान रोडवेज में 128 नई बसों को CM ने द‍िखाई हर‍ी झंडी, 25 मार्गों से 169 ग्रामीण पंचायतों को इस योजना के जरिए जोड़ा

हड़ताल पर उतरे कई ड्राइवर, राजसमंद में रोडवेज का चक्का जाम,ड्राइवरों का आरोप- निर्धारित सैलेरी नहीं मिल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *