अंग्रेजी शराब से भरी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे पलटी: स्थानीय लोग उठाकर ले जाने लगे शराब की बोतलें

अंग्रेजी शराब से भरी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे पलटी: स्थानीय लोग उठाकर ले जाने लगे शराब की बोतलें

सिरोही जिले के कांडला राजमार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक अंग्रेजी शराब से भरी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, सिंदरत गांव स्थित आबकारी विभाग के गोदाम से शराब भरकर यह बोलेरो पालड़ी एवं भारत सिंह ठेकेदार के ठेकों के लिए रवाना हुई थी। सिरोही सदर थाना क्षेत्र से थोड़ी आगे बढ़ते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे इसमें भरी शराब के कार्टन और बोतलें सड़क पर बिखर गईं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी बोतलों को अपने कब्जे में लिया।

 

वाहन के पलटने के बाद कुछ स्थानीय लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाकर ले जाने लगे, लेकिन इसी दौरान सदर थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और सड़क पर बिखरी सभी बोतलों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

इस मामले में पिकअप ड्राइवर से पूछताछ की गई, लेकिन उसने हादसे के कारण के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने शराब ठेकेदार को भी सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *