जोधपुर में RSS के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, 250 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जोधपुर में RSS के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, 250 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जोधपुर में भी अलग-अलग प्रखंड में पथ संचलन हुआ। जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कदम से कदम ताल मिलाते हुए संघ के स्वयंसेवक जब अपने-अपने क्षेत्र से निकले तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। विवेकानंद नगर के महाराणा प्रताप बस्ती में भी पथ संचलन किया गया। जिसमें संत रामविचार महाराज शामिल हुए। वहीं प्रांत शारीरिक प्रमुख भगवत दान का भी सानिध्य रहा। इसमें करीब 250 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। जगह जगह पर पुष्पवर्षा भी की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर की ओर से वर्तमान में 145 बस्तियों में 300 से अधिक शाखाएं संचालित की जा रही है। विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को 34 बस्तियों में पथ संचलन समारोह किया गया।

खबरें और भी हैं…

‘पाकिस्तान के साथ जंग शुरू करना नहीं था ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य’आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. – राजनाथ सिंह

कोलंबिया में राहुल गांधी का बड़ा बयान- भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *