शिवगंज थाना क्षेत्र के जोयला गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से हुए इस खूनी संघर्ष में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
सभी घायलों को सिरोही रेफर किया गया घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत शिवगंज के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
-
घायलों का आंकड़ा: संघर्ष में एक पक्ष के 5 और दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं।
-
विवाद की वजह: ड्यूटी ऑफिसर मुपाराम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है।
मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति पर नजर वारदात की सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। गांव में एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

