क्रूज हादसे की जिस मां-बेटे की भावुक तस्वीर ने लोगों को रुलाया, सच आया सामने

क्रूज हादसे की जिस मां-बेटे की भावुक तस्वीर ने लोगों को रुलाया, सच आया सामने

जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया . मां अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए दिख रही है, और इसे देखकर लोग मान बैठे कि ये उसी हादसे की तस्वीर है . लोगों ने इस फोटो को दुख और ममता की सबसे बड़ी मिसाल बताते हुए तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया . लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली

दरअसल, हादसे के बाद WhatsApp, Facebook और X पर एक तस्वीर तेजी से फैलने लगी . कई लोगों ने दावा किया कि ये उसी मां और बच्चे की फोटो है जिनकी मौत बरगी डैम हादसे में हुई . यहां तक कि कुछ पब्लिक फिगर्स ने भी बिना जांच किए इसे शेयर कर दिया, जिससे लोगों में और ज्यादा भावनात्मक माहौल बन गया

Bargi dam accident jabalpur: क्रूज हादसे की जिस तस्वीर ने लोगों को रुलाया उसकी हकीकत जान चौंक जाएंगे आप, सच आया सामने

जबलपुर जिला प्रशासन ने इस वायरल दावे को पूरी तरह गलत बताया है . अधिकारियों ने साफ कहा कि ये तस्वीर बरगी डैम हादसे से जुड़ी नहीं है . उनके मुताबिक ये फोटो या तो AI से बनाई गई है या फिर किसी और घटना की है . कलेक्टर ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी यही जानकारी दी गई और लोगों से अपील की गई कि ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें.

( सांचल न्यूज़ तस्वीर को लेकर किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है, खबर सोशल मीडिया आधारित दावों पर लिखी गई है )

असली हादसा और बढ़ती चिंता

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में कई लोगों की जान गई है और कई अब भी लापता हैं . रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है और प्रशासन पीड़ित परिवारों की मदद में जुटा है . ऐसे समय में इस तरह की गलत तस्वीरें और खबरें लोगों के दर्द को और बढ़ा देती हैं . अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि बिना पुष्टि के कोई भी फोटो या खबर शेयर न करें . गलत जानकारी फैलाने से न सिर्फ भ्रम पैदा होता है बल्कि पीड़ित परिवारों को और दुख पहुंचता है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *