सुमेरपुर नगर पालिका पार्कों के रख रखाव में लापरवाह:पार्कों में गंदगी का आलम… कहीं कचरा तो कहीं शराब की बोतले, झूले-कुर्सियां भी टूटीं

सुमेरपुर नगर पालिका पार्कों के रख रखाव में लापरवाह:पार्कों में गंदगी का आलम… कहीं कचरा तो कहीं शराब की बोतले, झूले-कुर्सियां भी टूटीं

सुमेरपुर। शहर के भेरू चोक स्थित मद्रास वाला बाग (पार्क) गंदगी से भरा पड़ा हैं। पार्क में जगह जगह कूड़े के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। यह हाल किसी एक पार्क का नहीं, बल्कि शहर के अधिकतर पार्क बदहाल हैं। लिहाजा, अब तो लोगों ने इन पार्को में जाना भी बंद कर दिया है।

केन्द्र सरकार की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी मशीनरी और जन सहभागिता के सामूहिक प्रयासों से निर्मल भारत की कल्पना संजोई जा रही है। किन्तु, सुमेरपुर शहर के पार्को की हालत देखकर स्पष्ट है कि यहां स्वच्छ भारत अभियान महज कागजों में ही चल रहा है।

साफ सफाई की जमीनी ठीक विपरीत है। राधा रोड स्थित लेबर कालोनी का पार्क भी गंदगी से पटा पड़ा है। यहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां ऊंची ऊंची झाड़ियां हैं, जो बदहाल सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

भेरू चोक स्थित मद्रास वाला बाग, अंबेडकर पार्क ( नीलकंठ महादेव ) , साईं बाबा पार्क आदि पार्को में भी काफी गंदगी है। महीनों से इन पार्को की सफाई नहीं हो सकी है। इसके चलते अब लोगों ने पार्को में जाना भी बंद कर दिया है। किन्तु, पार्को की इस बदहाली के लिए नगर पालिका ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोग भी जिम्मेदार हैं। दरअसल, इन पार्को में लगे कूड़े के ढेर भी क्षेत्र के लोगों ने ही लगाए हैं। यहां कूड़ा डालने के लिए कोई बाहर से तो नहीं आया। यदि सफाई के प्रति सजग होते और निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालते तो इन पार्को की स्थिति कुछ बेहतर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *