राजमाता सेवा समिति द्वारा सेवाड़ी (गोडवाड़) के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रामेश्वर माली का विशेष सम्मान

राजमाता सेवा समिति द्वारा सेवाड़ी (गोडवाड़) के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रामेश्वर माली का विशेष सम्मान

शिवगंज /श्री राजमाता सेवा समिति द्वारा सेवाड़ी (गोडवाड़) के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रामेश्वर माली का विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान उनके पिछले 25 वर्षों से निरंतर, निस्वार्थ भाव से दी जा रही सेवा के प्रति कृतज्ञता स्वरूप प्रदान किया गया।

श्री रामेश्वर माली प्रतिवर्ष राजमाता जी के वार्षिकोत्सव में आयोजित भजन संध्या में अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां देते आ रहे हैं। विशेष बात यह है कि वे वैशाख सुदी सातम के दिन आयोजित होने वाली इस भजन संध्या के लिए अन्य किसी भी स्थान पर कार्यक्रम स्वीकार नहीं करते। उनका कहना है कि वे इस तिथि को विशेष रूप से माताजी की सेवा में समर्पित रखते हैं, ताकि हर वर्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकें।

श्री राजमाता सेवा समिति ने उनके इस अटूट श्रद्धा भाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान प्रदान किया, जिसे समिति ने उनकी सेवा के प्रति एक छोटा सा प्रयास बताया। इस अवसर पर समिति के सदस्य अभिमन्यु सिंह, कान सिंह, रवींद्र सिंह, करण सिंह, विनोद तुसावड़ा, विक्रम सिंह, दिनेश ओझा, विक्रम घांची एवं मीठालाल सेन उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *