सिरोही में जनगणना कार्यों का निरीक्षण प्रमुख जनगणना अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सिरोही में जनगणना कार्यों का निरीक्षण प्रमुख जनगणना अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को शहर में चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सारणेश्वरजी मार्ग स्थित सुपरवाइजर सर्कल-12 पहुंचकर प्रगणकों और सुपरवाइजर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख जनगणना अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। साथ ही नजरी नक्शा निर्माण और डाटा एंट्री से जुड़ी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

उन्होंने जनगणना कार्यों में शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रगणक तय मानकों के अनुसार कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तकनीकी कार्यों और फील्ड सर्वे से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आगामी चरणों में किसी प्रकार की समस्या न आए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *